AMD Recruitment 2022 परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय में 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए निकली बंपर भर्ती Notification Released For JTO, ASO & Security Guard Posts: परमाणु ऊर्जा विभाग अधीनस्थ परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय द्वारा जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर एवं सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। AMD Recruitment 2022 भर्ती का आयोजन कुल 321 पदों के लिए किया जा रहा है जिस में सिक्योरिटी गार्ड के 274 पद असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर के 38 पद एवं जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के 9 पद सम्मिलित हैं। भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है। AMD Recruitment 2022 भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय के अधिकारीक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अक्टूबर से 17 नवंबर 2022 तक स्वीकार किए जा रहे हैं। भर्ती के लिए आवेदन हेतु जरूरी योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क तथा अन्य जानकारी हमने नीचे उपलब्ध कराई है। भर्ती की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यार्थी अधिकारिक विज्ञापन डाउनलोड कर चेक करें। AMD Recruitment 2022 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने एवं ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक हमने नीचे उपलब्ध कराया है।
AMD Recruitment 2022 Age Limit
- AMD Recruitment 2022 भर्ती के अंतर्गत जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के पद पर आवेदन हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
- असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर एवं सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आयु की गणना 17 नवंबर 2022 को आधार मानकर की जाएगी।
- आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
AMD Recruitment 2022 Application Fee
- असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर एवं जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के पद पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को ₹200 आवेदन शुल्क देना होगा।
- सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को ₹100 आवेदन शुल्क देना होगा।
- अनुसूचित जाति, जनजाति, दिव्यांग तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
AMD Recruitment 2022 Educational Qualification
- जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के पद पर आवेदन हेतु अभ्यर्थी संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना चाहिए।
- असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर आवेदन हेतु अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
- AMD Recruitment 2022 भर्ती में सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
Post Name | Vacancy | Qualification |
---|---|---|
Junior Translation Officer (JTO) | 9 (UR-5, OBC-2, EWS-2) | PG in English/ Hindi |
Assistant Security Officer (ASO) | 38 (UR-15, SC-3, ST-3, OBC-14, EWS-3) | Graduate |
Security Guard | 274 (UR-162, SC-20, ST-28, EWS-18) | 10th Pass |
AMD Recruitment 2022 Selection Procedure
AMD Recruitment 2022 भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा शारीरिक परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन के द्वारा किया जाएगा। असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर एवं सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी जबकि जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के पद पर अभ्यर्थियों के चयन के लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यार्थी अधिकारिक विज्ञापन जरूर चेक करें।
How To Apply For AMD Recruitment 2022
AMD Recruitment 2022 भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करें –
- भर्ती के लिए आवेदन हेतु अभ्यर्थी सबसे पहले परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय के अधिकारीक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके पश्चात रिक्रूटमेंट के सेक्शन में जाएं।
- अब संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र को सबमिट करें तथा आवेदन सफल होने पर आवेदन की रसीद प्रिंट कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
Important Details
Start Date To Apply Online | 29 October 2022 |
Last Date To Apply Online | 17 November 2022 |
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Telegram Group | Click Here |
AMD Recruitment 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय के अधिकारीक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
AMD Recruitment 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से कब तक भरे जाएंगे?
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अक्टूबर से 17 नवंबर 2022 तक स्वीकार किए जा रहे हैं।
Leave a Comment