Bihar WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Bihar Govt. Jobs Latest News

Bihar Amin Vacancy 2022 बिहार अमीन भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां से करें आवेदन

Bihar Amin Vacancy 2022 बिहार अमीन भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां से करें आवेदन : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार द्वारा 8244 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। Bihar Amin Vacancy 2022 का आयोजन संविदा के आधार पर किया जा रहा है। भर्ती के लिए भारत के योग्य नागरिक आवेदन कर सकते हैं। Bihar Amin Vacancy 2022 भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Bihar Amin Recruitment 2022 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर से लेकर 16 नवंबर 2022 तक स्वीकार किए जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक हमने नीचे उपलब्ध कराया है।

 

Bihar Amin Vacancy 2022

Bihar Amin Vacancy 2022 भर्ती का आयोजन कुल 8244 पदों के लिए किया जा रहा है, इसमें अनारक्षित वर्ग के 3525 पद, अनुसूचित जाति के 1301 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 75 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 1422 पद, पिछड़ा वर्ग के 917 पद, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 282 पद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 722 पद निर्धारित किए गए हैं। Bihar Amin Vacancy 2022 भर्ती के लिए आवेदन हेतु जरूरी योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एवं अन्य जानकारी नीचे दी गई है। भर्ती की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यार्थी अधिकारिक विज्ञापन डाउनलोड कर चेक करें।

Bihar Amin Vacancy Details 2022

Category Reserved Posts
Unreserved 3525
Scheduled Caste 1301
Scheduled Tribes 75
EBC 1422
Backward Classes 917
Backward Classes Female 282
Economically Weaker Section 722
Total 8244 Posts

Bihar Amin Vacancy 2022 Application Fee

Bihar Amin Vacancy 2022 बिहार अमीन भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, अर्थात सभी वर्गों के अभ्यर्थी अमीन के पदों पर निशुल्क रूप से आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Amin Vacancy 2022 Age limit

  • Bihar Amin Vacancy 2022 भर्ती के अंतर्गत आवेदन हेतु न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • अनारक्षित/सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) तथा सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • बिहार अमीन भर्ती 2022 के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2022 को आधार मानकर की जाएगी।
  • अनारक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थी, पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है।
  • अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सभी अभ्यार्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।

Bihar Amin Vacancy 2022 Educational Qualification

Bihar Amin Recruitment 2022 भर्ती के अंतर्गत विशेष सर्वेक्षण अमीन के पद पर आवेदन के लिए अभ्यार्थी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा से नीचे की योग्यता वाले अभ्यार्थी कानूनगो के पद पर आवेदन हेतु पात्र नहीं होंगे।

Bihar Amin Vacancy 2022 Salary Details

Bihar Amin Recruitment 2022 भर्ती के अंतर्गत अमीन के पद पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को ₹31000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। जिसमें ₹24202 मानदेय, ₹2998 सरकार का अंशदान, मोबाइल लैपटॉप में इंटरनेट पैक की प्रतिपूर्ति हेतु ₹4000 शामिल हैं। आवेदकों को इसके अतिरिक्त अलग से कोई भी भत्ते नहीं दिए जाएंगे।

Bihar Amin Vacancy 2022 नियोजन अवधि

Bihar Amin Vacancy 2022 भर्ती का आयोजन संविदा के आधार पर किया जा रहा है। अमीन के पदों पर अभ्यर्थियों का नियोजन 31 मार्च 2024 तक के लिए होगा। आवश्यकता पड़ने पर नियोजन अवधि को बढ़ाया जा सकता है।

Bihar Amin Vacancy 2022 Selection Procedure

Bihar Amin Vacancy 2022 भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन मैट्रिक एवं डिप्लोमा में प्राप्त प्रतिशत प्राप्तांक के आधार पर किया जाएगा। मैट्रिक के लिए अधिकतम 10 अंक एवं डिप्लोमा के लिए अधिकतम 90 अंक के वेटेज के आधार पर मेधा सूची का निर्माण कर चयन की कार्यवाही की जाएगी।

How To Apply For Bihar Amin Vacancy 2022

Bihar Amin Vacancy 2022 भर्ती के लिए आवेदन हेतु अभ्यर्थी सबसे पहले अधिकारीक विज्ञापन डाउनलोड कर ध्यान से पड़ेंगे तथा अपनी पात्रता सुनिश्चित करेंगे। Bihar Amin Vacancy 2022 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें- यह जानकारी हमने नीचे उपलब्ध कराई है। अभ्यार्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार अमीन भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन हेतु अभ्यार्थी सबसे पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.lrc.bih.nic.in पर जाएं।
  • नियोजन से संबंधित लिंक प्राप्त होने पर अभ्यार्थी सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करेंगे।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के पश्चात मोबाइल एवं ईमेल पर प्राप्त आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  • अब आवेदन की प्रक्रिया शुरू करें एवं आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी सही सही करें।
  • अब शैक्षणिक दस्तावेजों सहित अन्य जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब अपना आवेदन पत्र सबमिट करें तथा आवेदन सफल होने पर आवेदन पत्र की रसीद की प्रति प्रिंट कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Important Details

Start Date To Apply Online 21 October 2022
Last Date To Apply Online 16 November 2022
Apply Link Click Here
Merit List Available Soon
Result Available Soon
Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Join WhatsApp / Telegram Group Click Here

Bihar Amin Recruitment 2022 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि क्या रखी गई है ?

बिहार विशेष सर्वेक्षण अमीन भर्ती 2022 के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 21 अक्टूबर से लेकर 16 नवंबर 2022 ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Amin Vacancy 2022 भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें ?

आवेदक बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया ऊपर पोस्ट में उपलब्ध कराई गई है।

Bihar WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment