Bihar Board Exam 2022 परीक्षा केंद्र से जुडे दिशा निर्देश जारी : बिहार बोर्ड के 10वीं-12वीं वार्षिक परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक विद्यार्थी की तीन बार जांच की जाएगी। दो बार परीक्षा केंद्र परिसर में तथा एक बार वीक्षक द्वारा कक्षा में परीक्षा शुरू होने के पहले जांच की जाएगी। यह जानकारी बोर्ड द्वारा दी गई है। कुल 25 छात्रों पर एक वीक्षक की नियुक्ति की जाएगी। छात्रों की जांच के बाद वीक्षकों को शपथ पत्र भरना होगा। अगर इसके बाद छात्र कदाचार करते या नकल करते पाए जाते हैं तो ऐसे में संबंधित शिक्षक पर भी कार्यवाही होगी।
बिहार बोर्ड के अनुसार उत्तर पुस्तिका के पहले पन्ने के बाई तरफ केवल विषय का नाम एवं उत्तर देने का माध्यम छात्रों द्वारा भरा जाएगा। इसके अलावा प्रश्न पत्र के सेट कोड को उत्तर पुस्तिका में नीले या काले बाल पेन से भरा जाएगा। उत्तर पुस्तिका के दाहिने भाग में प्रश्न पत्र सेट कोड को बॉक्स में भरा जाएगा। इसके अलावा छात्रों को प्रश्न पत्र क्रमांक एवं पूरा नाम और विषय का नाम लिखकर वही हस्ताक्षर करना है। बीच वाले भाग को परीक्षार्थी छोड़ेंगे क्योंकि यह भाग परीक्षक द्वारा भरा जाएगा। उत्तर पुस्तिका पर परीक्षार्थी का हस्ताक्षर नहीं होगा तो OMR रद्द माना जाएगा।
Bihar Board Exam 2022 Admit Card पर अंकित निर्देश
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here
- परीक्षा हॉल में दूसरे परीक्षार्थी से बातचीत किया तो निष्कासित होंगे।
- परीक्षा के दौरान अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका नहीं मिलेगी।
- छात्र द्वारा केंद्र में आपस में बातचीत करने, एक दूसरे की मदद करते पकड़े जाने पर निष्कासित कर दिए जाएंगे।
- OMR पर व्हाइटनर, इरेजर, नाखून, ब्लेड आदि का इस्तेमाल करने पर OMR रद्द हो जाएगा।
- परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे तक बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
- मास्क लगाकर केंद्र पर मिलेगा प्रवेश
Matric Inter Exam 2022 Guidelines
10 मिनट पहले तक केंद्र पर मिलेगा प्रवेश : बिहार बोर्ड के अनुसार छात्रों को परीक्षा हॉल में परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले तक प्रवेश मिलेगा। पहली पारी के लिए 9:20 तक तथा दूसरी पारी के लिए 1:35 तक प्रवेश मिलेगा। परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले दो बार विद्यार्थियों की जांच की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा हॉल में भी एक बार जांच की जाएगी एवं छात्राओं के लिए महिला पुलिस की व्यवस्था की जाएगी।
Bihar Board 10th 12th Exam 2022
परीक्षा केंद्र के बाहर शीट प्लानिंग चिपकानी होगी : परीक्षा कक्ष में एक रोल कोड के सभी परीक्षार्थियों को उनके रोल नंबर के अनुसार आरोही क्रम में बैठाया जाएगा। परीक्षा कक्ष की सीट प्लानिंग की व्यवस्था इस प्रकार की जाएगी की परीक्षा कक्ष में एक रोल कोड के सभी परीक्षार्थियों के रोल नंबर आरोही क्रम में परीक्षा में बैठ सकें, जिससे उनके मुद्रित रोल नंबर वाली उत्तर पुस्तिका एवं ओएमआर उत्तर पत्रक को परीक्षार्थियों के बीच वितरित करने में कोई परेशानी ना होने पाए। इससे परीक्षा के समाप्त होने पर उत्तर पुस्तिका एवं ओएमआर उत्तर पत्रक को संग्रहित करने में कोई भी कठिनाई नहीं होगी। एक कोड के परीक्षार्थी को आरोही क्रम में बैठने के बाद दूसरे कोड के परीक्षार्थी को बैठने हेतु सीट निर्धारित किया जाएगा।
Important Links
Matric Inter Exam 2022 Guidelines | Click Here |
OMR Sheet Big Update | Click Here |
OMR Sheet New Update | Click Here |
Bihar Board Exam 2022 New Pattern | Click Here |
10th Exam Center List 2022 | Click Here |
12th Exam Center List 2022 | Click Here |
10th Final Admit Card 2022 | Click Here |
12th Final Admit Card 2022 | Click Here |
Download 10th Model Paper 2022 | Click Here |
Download 12th Model Paper 2022 | Click Here |
Download Bihar Board Exam Routine 2022 | 10th / 12th |
Matric Practical Admit Card 2022 | Click Here |
Inter Practical Admit Card 2022 | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Telegram Group | Click Here |
Bihar Board 10th Exam 2022 कब होगा ?
Bihar Board Matric Exam 17 फरवरी 2022 से आयोजित होगी।
Bihar Board 12th Exam 2022 कब होगा ?
Bihar Board Inter Exam 1 फरवरी 2022 से आयोजित होगी।
Leave a Comment