Bihar Board Matric Inter Exam 2022 OMR Sheet बड़ी खबर : बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर परीक्षा 2022 में परीक्षार्थी के साथ परीक्षक भी प्रक्टिकल तथा मुख्य परीक्षा में ओएमआर उपस्थिति पत्रक भरेंगे। उपस्थिति तथा अनुपस्थिति पत्रक भरने में गड़बड़ी पर छात्रों का रिजल्ट लटकने के कारण बोर्ड ने इस बार प्रक्रिया बदली है, जिसे लेकर सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश जारी किया गया है। बिहार बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2022 में मैट्रिक तथा इंटर के प्रैक्टिकल तथा मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थिति तथा अनुपस्थिति दोनों पत्रक बनाए जाएंगे। उपस्थिति तथा अनुपस्थिति दोनों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। यह दोनों रिकॉर्ड अलग-अलग लोग परीक्षा केंद्र पर भरेंगे ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो सके।
Bihar Board Matric Inter Exam 2022
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here
पूर्व की परीक्षाओं के दौरान यह देखा गया है कि कई बार परीक्षा केंद्र से जो एमआर आधारित उपस्थिति पत्रक बोर्ड को प्राप्त हुआ वह किसी अन्य अभिलेख के कार्टन के साथ उपलब्ध नहीं हो पाता है, जिसके कारण परीक्षार्थियों की उपस्थिति तथा अनुपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो पाती है। इन्हीं कारणों से परीक्षार्थियों का रिजल्ट अधूरा रह जाता है। बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर वार्षिक परीक्षा 2022 में उपस्थिति तथा अनुपस्थिति की सुनिश्चितता के लिए दो अभिलेख- ओएमआर आधारित उपस्थिति पत्रक तथा ओएमआर आधारित अनुपस्थिति पत्रक रखे जाएंगे ताकि किसी कारणवश एक में गड़बड़ी होने पर दूसरे से उसकी जांच की जा सके। इसके अलावा यह निर्णय लिया गया है की उपस्थिति तथा अनुपस्थिति दोनों पत्रक के रिकॉर्ड अलग-अलग व्यक्तियों से भरवाए जाएंगे ताकि भरे गए रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी होने की संभावना नहीं रहे।
Bihar Board 10th 12th Exam 2022
प्रैक्टिकल की कॉपियों परीक्षा केन्द्रों पर रखी जाएगी सुरक्षित
बिहार बोर्ड द्वारा निर्देश दिया गया है कि इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2022 में उपयोग आने वाली कॉपियां संबंधित प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्र पर ही सुरक्षित रखी जाएंगी। परीक्षा केंद्र पर रखी जाने वाली सभी कॉपियों का विवरण मेमो फॉरमैट पी में केंद्र अधीक्षक द्वारा तीन प्रति में तैयार किया जाएगा। 3 प्रतियों में से एक प्रति केंद्र अधीक्षक की होगी, दूसरी प्रति बिहार बोर्ड के सचिव तथा तीसरी प्रतीक परीक्षा नियंत्रक की होगी। बोर्ड द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि मार्क्स फाइल मैं भी पहले कई तरह की गड़बड़ी सामने आई है, ऐसे में इस बार स्टैंडर्ड फाइल की पैकिंग में परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की गलती ना हो। इसे लेकर सख्त निर्देश दिया गया है। बोर्ड द्वारा अलग-अलग रंग के लिफाफे दिए गए हैं जिसके अनुसार सभी केंद्रों का मार्क्स फाइल की पैकिंग को लेकर निर्देश दिया गया है।
Important Details
Bihar Board Exam 2022 OMR Sheet New Update | Click Here |
Bihar Board Exam 2022 Pattern | Click Here |
Bihar Board 10th Exam Center List 2022 | Click Here |
Bihar Board 12th Exam Center List 2022 | Click Here |
Bihar Board 10th Final Admit Card 2022 | Click Here |
Bihar Board 12th Final Admit Card 2022 | Click Here |
Download 10th Model Paper 2022 | Click Here |
Download 12th Model Paper 2022 | Click Here |
Download Bihar Board Exam Routine 2022 | 10th / 12th |
Matric Practical Admit Card 2022 | Click Here |
Inter Practical Admit Card 2022 | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Telegram Group | Click Here |