Bihar Board Special Exam 2022 विशेष परीक्षा का होगा आयोजन : जैसा कि सभी को ज्ञात है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक इंटर की वार्षिक परीक्षा फरवरी महीने में आयोजित कराई जाएगी। मैट्रिक इंटर की वार्षिक परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। इंटर की वार्षिक परीक्षा 1 फरवरी 2022 से जबकि मैट्रिक के वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से शुरू कराई जाएंगी। मैट्रिक-इंटर की इन सिद्धांत इक परीक्षाओं में वही स्टूडेंट्स शामिल हो पाएंगे जिन्होंने वर्ष 2021 में रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ परीक्षा फॉर्म भी भरा था। इसके अतिरिक्त बोर्ड के अनुसार जो विद्यार्थी सेंट अप परीक्षा में शामिल हुए थे, केवल उन्हीं विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र जारी किया गया है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा वर्ष 2022 में एक विशेष परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। विशेष परीक्षा को लेकर संपूर्ण जानकारी उसमें नीचे दी गई है। विज्ञापन डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी नीचे दिया गया है। विद्यार्थी दिए गए लिंक पर क्लिक करें एवं नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
Bihar Board Special Exam 2022
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति वर्ष 2022 में भी विशेष परीक्षा का आयोजन करेगा। इंटर एवं मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने से वंचित स्टूडेंट्स को एक और मौका दिया जाएगा। बोर्ड के अनुसार ऐसे विद्यार्थी जो विद्यालय व महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेंट अप परीक्षा में सफल हैं, लेकिन शिक्षण संस्थान के प्रधान की लापरवाही के कारण उनका ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जा सका, वैसे विद्यार्थियों को मैट्रिक व इंटर विशेष परीक्षा 2022 में अवसर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड द्वारा ऐसे विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन अप्रैल-मई 2022 तक किया जा सकता है।
Bihar Board Matric Inter Exam 2022
बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर वार्षिक परीक्षा 2022 से पहले बोर्ड के द्वारा कई तरह की औपचारिकताओं को पूरा किया गया, अब बोर्ड द्वारा फाइनल बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड द्वारा सर्वप्रथम परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया था। उसके बाद परीक्षा फॉर्म भरवाए गए। फिर डमी एवं ओरिजिनल एडमिट कार्ड जारी किए गए। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले विद्यार्थियों के लिए दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। वार्षिक बोर्ड परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। अब केवल सैद्धांतिक परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करना बाकी है। बिहार बोर्ड के मैट्रिक-इंटर वार्षिक परीक्षा 2022 से जुड़ी हर अपडेट के लिए इस वेबसाइट को विजिट करते रहें।
Important Links
Download Notification | Click Here |
Bihar Board Question Paper 2022 | Click Here |
Exam Center Guidelines | Click Here |
Matric Admit Card 2022 | Click Here |
Inter Admit Card 2022 | Click Here |
Exam Center List 2022 | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Telegram Group | Click Here |
- Bihar Board 10th Exam 2022 कब होगा ?
- Bihar Board Matric Exam 17 फरवरी 2022 से आयोजित होगी।
- Bihar Board 12th Exam 2022 कब होगा ?
- Bihar Board Inter Exam 1 फरवरी 2022 से आयोजित होगी।