Bihar Dhan Adhiprapti 2022-23 Online Apply बिहार धान अधिप्राप्ति के लिए आवेदन शुरू : बिहार राज्य के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा धान अधिप्राप्ति के लिए नोटिस जारी किया गया है। धान अधिप्राप्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। ऐसे किसान जो अपना ध्यान व्यापार मंडल में बिक्री करने के विचार में हैं तो उसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। धान अधिप्राप्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जारी नोटिस में धान की बिक्री दर के लिए भी बताया गया है। रजत एवं गैर रैयत किसानों को अधिकतम धान की मात्रा कितनी निर्धारित की गई है यह भी हम आपको बताएंगे। 1 नवंबर 2022 से धान अधिप्राप्ति की शुरुआत हो रही है। धान अधिप्राप्ति के समय किसान अपनी पसंद के किसी भी पैक्स या व्यापार मंडल पर धान बेच सकते हैं। बिहार धान अधिप्राप्ति की पूरी जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़ें।
Bihar Dhan Adhiprapti 2022-23 आवश्यक जानकारी
बिहार धान अधिप्राप्ति के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। धान अधिप्राप्ति के लिए DBT के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। ऐसे किसान जो अपना धान बेचना चाहते हैं वह ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन का लिंक एवं प्रक्रिया हमने नीचे उपलब्ध कराई है। 1 नवंबर 2022 से धान अधिप्राप्ति शुरू हो रही है। धान अधिप्राप्ति के लिए अधिकतम धान की मात्रा रैयत एवं गैर रैयत किसानों के लिए अलग-अलग रखी गई है।
Bihar Dhan Adhiprapti 2022-23 Application Dates
खरीफ विपणन मौषम, 2022 -23 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति कार्यक्रम की तिथि
उत्तर बिहार में दिनांक :- 01/11/2022 से एवं दक्षिण बिहार में दिनांक :- 15/11/2022 से प्रारंभ होकर 15/02/2023 तक प्रभावी रहेगी तथा अधिप्राप्त धान के समतुल्य फोर्टीफायड चावल (यथासंभव फोर्टीफायड उसना चावल) की प्राप्ति दिनांक 01/11/2022 से 31/07/2022 तक के लिए प्रभावी होगी।
Required Documents To Apply For Bihar Dhan Adhiprapti 2022-23
रैयत किसान :-
- Kisan Registration Number
- Bank Passbook
- खेत का रसीद
- Etc.
गैर रैयत किसान :-
- Kisan Registration Number
- Bank Passbook
- स्व -घोषणा पत्र
- Etc.
Bihar Dhan Adhiprapti 2022-23 बिहार सरकार द्वारा निर्धारित धान का मूल्य
बिहार सरकार द्वारा धान की फसल को देखते हुए दो श्रेणियों में बांटा गया है। दोनों श्रेणियों के लिए सरकार द्वारा अलग-अलग मूल्य निर्धारित किया गया है। सरकार के तरफ से धान के फसल को देखते हुए दो प्रकार में बाँटा गया है- (1)साधारण धान (2) धान (ग्रेड -ए)। धान (ग्रेड -ए) के धान को बेहतर माना जाता है | इसलिए इसके लिए साधारण धान से अधिक मूल्य निर्धारित किया जाता है।
- (1) साधारण धान :- 2040/- रु. प्रति क्विंटल
- (2) धान (ग्रेड -ए) :- 2060/- रु. प्रति क्विंटल
Bihar Dhan Adhiprapti 2022-23 रैयत और गैर-रैयत किसान के धान की मात्रा
रैयत एवं गैर रैयत किसानों के लिए धान की मात्रा अलग-अलग निर्धारित की गई है। अधिकतम धान की मात्रा निम्न प्रकार है-
- रैयत किसान के लिए :- अधिकतम धान की मात्रा 250 क्विंटल
- गैर रैयत के लिए :- अधिकतम धान की मात्रा 100 क्विंटल
How To Apply Online For Bihar Dhan Adhiprapti 2022-23
- धान अधिप्राप्ति के लिए आवेदन हेतु आपको सबसे पहले प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, कृषि विभाग के अधिकारीक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके पश्चात खरीफ (धान) अधिप्राप्ति 2022-23 के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- यहां पर आपको किसान पंजीकरण संख्या दर्ज करके सर्च करना है।
- अब आपके स्क्रीन पर
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है।
- अब आवेदन पत्र को सबमिट करें।
Apply Online For Bihar Dhan Adhiprapti 2022-23 : Click Here
Leave a Comment