Bihar Matric Inter Exam 2022 Guidelines परीक्षा में पेपर शुरू होने के बाद बीच में निकलने की नहीं होगी अनुमति : बिहार बोर्ड की वार्षिक इंटर परीक्षा 1 फरवरी 2022 से जबकि वार्षिक मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से शुरू होंगी। परीक्षा शुरू होने पर परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बिहार बोर्ड द्वारा केंद्र अधीक्षकों को स्पष्ट किया गया है कि जब तक परीक्षा समाप्त नहीं हो जाती तब तक परीक्षार्थी अपना कक्ष नहीं छोड़ेंगे। परीक्षार्थी को सिर्फ परीक्षा केंद्र के अंदर ही शौचालय जाने की अनुमति होगी, यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा का समय पूरा होने से पहले ही सभी जवाब लिख देता है तो भी उसे परीक्षा कक्ष में ही पूरे 3 घंटे बैठना होगा। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी छात्र नकल करने वाले उपकरणों के साथ अंदर प्रवेश नहीं कर पाए, कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन की अपील भी केंद्र पर अलग-अलग जगहों पर चस्पा होगी।
Matric Inter Exam 2022 Guidelines
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here
वार्षिक मैट्रिक इंटर परीक्षा में पहली पारी के लिए उत्तर पुस्तिका का रंग गुलाबी रहेगा, जबकि दूसरी पारी की उत्तर पुस्तिका का रंग मैजेंटा होगा। बिहार बोर्ड के अनुसार इस बार भी सभी विषयों में 50% वस्तुनिष्ठ एवं 50% विषयनिष्ठ (सब्जेक्टिव) प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय के लिए परीक्षार्थी को एक प्रश्न पत्र दिया जाएगा, जिसमें विषयनिष्ठ तथा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के अलग-अलग खंड होंगे। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की परीक्षा OMR शीट तथा विषयनिष्ठ की सादी उत्तर पुस्तिका पर ली जाएगी। विद्यार्थियों को परीक्षा के समय और OMR शीट तथा उत्तर पुस्तिका एक साथ ही आवंटित की जाएगी। परीक्षा में विद्यार्थियों को अतिरिक्त कॉपियां या ओएमआर शीट नहीं दी जाएगी। गणित एवं उच्च गणित विषय के लिए ग्राफ सहित 24 प्रष्ठों की कॉपी दी जाएगी, जबकि शेष विषयों के लिए 20 पन्नों की कॉपी होगी।
Bihar Board 10th 12th Exam 2022
प्रश्न पत्र DM के नियंत्रण में रहेंगे। बोर्ड ने केंद्र अधीक्षकों को कहा है कि परीक्षा शुरू होने से पहले विषयवार परीक्षार्थियों के अनुसार भेजे गए प्रश्न पत्र मिला ले. अगर प्रश्नपत्र कम है तो वह DEO, DM से संपर्क करेंगे तथा बिहार बोर्ड के सचिव को भी इसकी सूचना देंगे. डीएम के नियंत्रण में प्रश्न पत्र सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्र के बाहर की व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस बल तथा केंद्र के अंदर की व्यवस्था के लिए केंद्र अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। नकल करने वाले परीक्षार्थी तथा सहयोग करने वाले अभिभावकों के साथ परीक्षा से जुड़े सभी कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सामूहिक कदाचार मिलने पर केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी जाएगी।
Important Links
OMR Sheet Big Update | Click Here |
Bihar Board Exam 2022 OMR Sheet New Update | Click Here |
Bihar Board Exam 2022 Pattern | Click Here |
Bihar Board 10th Exam Center List 2022 | Click Here |
Bihar Board 12th Exam Center List 2022 | Click Here |
Bihar Board 10th Final Admit Card 2022 | Click Here |
Bihar Board 12th Final Admit Card 2022 | Click Here |
Download 10th Model Paper 2022 | Click Here |
Download 12th Model Paper 2022 | Click Here |
Download Bihar Board Exam Routine 2022 | 10th / 12th |
Matric Practical Admit Card 2022 | Click Here |
Inter Practical Admit Card 2022 | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Telegram Group | Click Here |
Leave a Comment