SSC Bharti 2022 एसएससी ने 73333 पदों पर जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन, यहां से डाउनलोड करें अधिकारिक विज्ञापन : बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 73333 पदों पर भर्ती के लिए अधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा यह भर्तियां ग्रुप सी एवं ग्रुप डी के पदों पर की जाएंगी। कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2022-23 में होने वाली भर्तियों के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। SSC Bharti 2022 के अंतर्गत सर्वाधिक 28825 पद गृह मंत्रालय के अधीन विभागों में हैं। इसके अतिरिक्त दिल्ली पुलिस में 7550 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा अन्य प27रीक्षाओं के माध्यम से कुल 73333 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किया गया विज्ञापन हमने नीचे उपलब्ध कराया है। अभ्यार्थी हमारे द्वारा उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके एसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर चेक कर सकते हैं।
SSC Bharti 2022 Latest News
SSC Bharti 2022 कर्मचारी चयन आयोग द्वारा भर्ती के अंतर्गत ग्रुप सी एवं डी के पदों पर अभ्यर्थियों कि नियुक्ति की जाएगी। एसएससी द्वारा इन पदों को भरने के लिए कुछ भर्तियों के विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं, जबकि कुछ अन्य भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी होने वाले हैं। SSC CGL के 20800 पदों पर ऑनलाइन आवेदन 17 सितंबर से शुरू हो गए हैं। वहीं दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती के लिए भी आवेदन जल्दी ही शुरू होने वाले हैं। SSC CHSL 2022 कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर से शुरू हो रहे हैं तो वहीं सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में कांस्टेबल जीडी और आसाम राइफल में एसएसएफ एवं राइफलमैन जीडी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 दिसंबर 2022 से शुरू होंगे। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड करने का लिंक भी हमने नीचे उपलब्ध कराया है।
SSC Bharti 2022 Vacancy Details
SSC Bharti 2022 के लिए अलग-अलग पदों के लिए विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं। भर्तियों के विज्ञापन कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार जारी किए जा रहे हैं। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अधिकांश भर्तियों के विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं, दिसंबर माह तक बाकी बची हुई अन्य भर्तियों के बी नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगे। कौन सी भर्ती का विज्ञापन कब जारी होगा यह आप कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के माध्यम से चेक कर सकते हैं। परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए हमने नीचे लिंक उपलब्ध कराया है। नीचे उपलब्ध लिंक पर आप क्लिक करके परीक्षा कैलेंडर को डाउनलोड कर यह चेक कर सकते हैं कि कौन सी भर्ती का विज्ञापन कर्मचारी चयन आयोग द्वारा किस तिथि को जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन भी हमने नीचे दिया है जिसमें प्रत्येक भर्ती के पदों की संख्या दी गई है। भर्ती की अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी समय समय पर कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट को विजिट करते रहें।
- एसएससी जीडी कांस्टेबल – 24605
- एसएससी सीजीएल – 20814
- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल -6433
- मल्टी टास्किंग स्टॉफ-4682
- सब इंस्पेक्टर सेंट्रल पुलिस-4300
- एसएससी सीएचएसएल-2960
SSC Bharti 2022 Important Links
SSC Calendar | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
SSC Bharti 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
SSC Bharti Recruitment 2022 भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SSC Bharti 2022 के लिए नोटिफिकेशन कब जारी किया जाएगा?
भर्तियों के विज्ञापन कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार जारी किए जा रहे हैं। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अधिकांश भर्तियों के विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं, दिसंबर माह तक बाकी बची हुई अन्य भर्तियों के बी नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगे।